फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आसपास के लिए<bha>--</bha> मैहतपुर पुलिस ने पकड़ी 20 किलो प्रतिबंधित एक्सपायरी डेट की दवाएं

Tue, 12 Aug 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर पुलिस थाने के साथ लगते क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय पुलिस ने एक्सपायरी डेट की प्रतिबंधित दवाइयों की भारी खेप बरामद की है। इतनी बड़ी मात्रा में पंडोला-पीर निगाह मार्ग पर प्रतिबंधित दवाओं और कैप्सूल की खेप बरामद होने से क्षेत्र की जनता में हड़कंप मच गया है। पुलिस को बोरियों में भरकर फेंकी गई ट्रामाडोल दवा और कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद हुए। पुलिस ने प्रतिबंधित दवा और कैप्सूल की गणना करने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये दवाएं किस ने फेंकी। लोगों ने कहा कि पुलिस को इस मामले की संजीदगी से जांच कर तह तक जाना होगा। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बरामद एक्सपायरी डेट की प्रतिबंधित दवाइयां किस फर्म द्वारा फेंकी गई हैं, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले ऊना के साथ सटी रक्कड़ कॉलोनी में भी प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई थीं और इस मामले में संलिप्त आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद ही आगे की वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना यह है कि इस तरह के मामले उजागर होने के बाद पुलिस किस कदर इस धंधे में संलिप्त लोगों को बेनकाब कर पाती है। एसपी ऊना अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बरामद प्रतिबंधित दवाइयों का वजन 20 किलोग्राम के करीब है, मामले की जांच की जा रही है।

इतनी मात्रा में मिली खेप
ट्रामाडोल टैबलेट (छोटी) 10 किलो 237 ग्राम, ट्रामाडोल टैबलेट (बड़ी) 2 किलो 808 ग्राम, ट्रामाडोल कैप्सूल 6 किलो 300 ग्राम समेत गोलियों का कुल वजन 13 किलो 045 ग्राम, कैप्सूल का कुल वज़न 6 किलो 300 ग्राम बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें