फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित जगह लगेंगी रेहड़ी-फड़ियां

Mon, 21 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
बैठक करते रोड क्लब के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक हुई। अध्यक्षता क्लब प्रधान विजय डोगरा ने की, जबकि एसडीएम पृथिपाल सिंह तथा डीएसपी कुलविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि रेहड़ी-फड़ी और वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हाइवे किनारे सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाने का निर्णय भी लिया गया। क्लब अध्यक्ष विजय डोगरा ने बताया कि बैठक में कमेटियों का गठन किया है, जो रेहड़ी-फड़ी लगाने व वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान चिन्हित करेंगी। समितियों की रिपोर्ट आने के बाद क्लब की ओर से सरकारी भूमि को कवर करने की प्रक्रिया अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि नंगल-अंब तथा ऊना-हमीरपुर हाईवे के किनारों पर सरकारी भूमि को चिन्हित कर उस पर रेलिंग लगवाई जाएगी। एसडीएम पृथिपाल सिंह ने कहा कि इसके अलावा एक अन्य कमेटी बनाई गई है, जो सड़क किनारे पीली लाइन लगाने का जायजा लेगी। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिसके लिए सेफ्टी क्लब के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसडीएम ने कहा कि इसके साथ ही रोड मैप भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी भी इसमें सहयोग करें। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, थाना प्रभारी शेर सिंह, नप एसडीओ जेएस राणा, राकेश कैलाश, महेंद्र वर्मा, एसएन शुक्ला, एमएम सैणी, सुरेंद्र परिहार, तिलक राज मैहन, सतीश अत्री, जगतार सिंह, नरेंद्र सैणी, भूपेंद्र सिंह, डॉ. एसके बंसल, सोमपाल धीमान, हरीश कुमार, दीपक भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें