फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिले 15000 वेतन

Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
बैठक के दारान अाउटसोर्स कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने कम से कम 15 हजार वेतन की मांग की है। इसके अलावा इस वर्ग के लिए कोई स्थायी नीति बनाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन


बुधवार को स्थानीय एमसी पार्क में जिला आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक अध्यक्ष तेजेंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें ऊना जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में कई बार प्रदेश सरकार के मंत्रियों और नेताओं को अवगत करवाया, लेकिन आज दिन तक कोई ठोस नीति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को ऊना दौरे के दौरान एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा और ज्ञापन प्रेषित करेगा। वहीं, हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान आउटसोर्स प्रथा बंद करने की घोषणा पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इस अवसर पर बीना, ज्योति ठाकुर, पूनम, प्रज्ञा, रूना देवी, राधा, किरण बाला, रेखा रानी, अनिल चौहान, लव कुमार, नरेंद्र, रवि, शुभम, आकाश कश्यप, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें