फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एमसीसी ठठल ने जीती मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग

Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में पंजोआ-बी को हराया, विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को मिले 21 हजार रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


अंब (ऊना)। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से ''नशे के खिलाफ हम सब एक साथ'' अभियान के तहत चक्क खेल मैदान में आयोजित मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग-2026 का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एमसीसी ठठल ने पंजोआ-बी को हराकर खिताब अपने नाम किया।


12-12 ओवर के फाइनल में पंजोआ-बी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 56 रन ही बना सकी। जवाब में एमसीसी ठठल ने एक विकेट खोकर 5.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लेने वाले इशू शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले सेमीफाइनल में एमसीसी ठठल ने चिंतपूर्णी को 40 रन से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पंजोआ-बी ने बडूहा को बिना विकेट गंवाए शिकस्त दी।


समापन पर श्री-श्री 1008 नारायण पुरी जी महाराज ने विधायक की ओर से विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पोलियां पुरोहितां के वंश धीमान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दीपक ठाकुर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। एमसीसी ठठल के दिग्विजय को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और पंजोआ-बी के सनी पठानिया को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सिंह (बब्बू) को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें