फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टे के साथ पकड़ी एमबीए पास महिला न्यायिक हिरासत में भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंडोगा (ऊना)। विशेष जांच इकाई (एसआईयू) की टीम ने मंगलवार देर रात टाहलीवाल स्थित एक होटल में 11.22 ग्राम चिट्टा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था। तीन दिन की रिमांड के बाद आरोपी महिला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए। आरोपी महिला की पहचान नेहा मेहता, निवासी डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को महिला को उसके घर चंबा में भी ले जाकर तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लंबे समय से नशे के कारोबार में जुड़ी हुई थी। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने होटल में दबिश दी। दबिश के दौरान नेहा मेहता के कमरे से हैंड किट में छिपाकर रखे 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी है और एमबीए पास है, लेकिन नशे के जाल में फंस गई। एसआईयू ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच पुलिस थाना टाहलीवाल को सौंपी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें