तोड़ी हुई दुकानों का मलबा जेसीबी से उठाते हुए वर्कर।संवाद
- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण कार्य को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने अब तेजी से काम शुरू कर दिया है। वीरवार को मंदिर परिसर के आसपास तोड़ी गई दुकानों का मलबा हटाने का कार्य जेसीबी मशीनों की सहायता से शुरू किया गया। ठेकेदार द्वारा लगातार मलबा उठाकर क्षेत्र को साफ किया जा रहा है ताकि आगामी दिनों में मंदिर विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके।
गौरतलब है कि मंदिर के विस्तारीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करीब 30 दुकानों को पहले ही हटा दिया गया। अब उनके मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए होमगार्ड इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी टीम के साथ सड़क से गुजरने वाले वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकलवाया ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।