फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल और वैष्णो देवी तीर्थ स्थलों की तर्ज पर बनेगा माता चिंतपूर्णी धाम : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री काअंब उपमंडल के दिलवां में आयोजित कार्यक्रम में सग्बोधन देते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को अंब उपमंडल के दिलवां में इंडियन ऑयल के सहयोग से नवनिर्मित शिव रुद्रा पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने माता चिंतपूर्णी मंदिर के सर्वांगीण विकास का खाका पेश किया।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मंदिर के भव्य भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम चरण में 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्पष्ट किया कि इस राशि में से 75 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार और शेष बजट स्वदेश दर्शन योजना के तहत उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह महाकाल और वैष्णो देवी जैसे तीर्थ स्थलों का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ किया गया है, उसी तरह माता चिंतपूर्णी धाम में भी श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू को इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र में चल रही ढांचागत परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सवा सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विधायक की मांग पर उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के प्रत्येक खेत और घर तक पानी पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि 13 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके कार्यान्वयन से चिंतपूर्णी मंदिर और आसपास की 16 पंचायतों में पानी की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में महाधिवक्ता अनूप रत्न, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें