फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के चताड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया और उनके दामाद के किसी अन्य महिला के साथ संबंध भी थे। वीरवार सुबह जब क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान मायके व ससुराल पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई।
पुलिस ने मृतका के आरोपी पति अश्वनी कुमार उर्फ बग्गा निवासी गांव चताड़ा, तहसील एवं जिला ऊना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका सीमा देवी निवासी नंगल (पंजाब) का विवाह वर्ष 2017 में ऊना जिले के चताड़ा निवासी अश्वनी कुमार के साथ हुआ।
विज्ञापन

मृतका की मां कमलजीत पत्नी राम आसरा, निवासी जी-ब्लॉक नंगल, जिला रूपनगर पंजाब ने शिकायत में बताया कि उसका दामाद अश्वनी कुमार किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखता है।
इसी बात को लेकर उसकी बेटी और दामाद के बीच सात जुलाई दिन मंगलवार को विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने मंगलवार को उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की।
उसकी बेटी के गले, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरहमी से मारपीट के बाद बुधवार को उसकी बेटी को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया गया।
इसके बाद गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख पंजाब के नूरपुर बेदी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
वीरवार सुबह पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शव की सुपुर्दगी कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें