फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विवाहिता का आरोप, डॉक्टर ने केस वापस लेने के लिए धमकाया

Mon, 21 Apr 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में एक निजी अस्पताल संचलक के खिलाफ पत्रकार वार्ता करते विवाहित व उसका पति। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ऊना। जिला के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता मीडिया के सामने आई है। पीड़िता ने कहा कि उसने पहले ही डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

विवाहिता ने कहा कि वह संबंधित निजी अस्पताल में लैब तकनीशियन के रूप में कार्यरत थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते कुछ समय से अस्पताल नहीं जा रही थी। इसी दौरान उसे अस्पताल से एक मैसेज मिला कि बिना अनुमति के न आए। जब वह अपने पति के साथ स्थिति स्पष्ट करने अस्पताल पहुंची तो आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ गाली-गलौज की, जिससे उसे अस्पताल में अपमानित होना पड़ा।
महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी को न तो पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया और न ही कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि वह पहले से रसोली (फाइब्रॉयड) की बीमारी से ग्रस्त है और उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में आरोपी द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाना उसके स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें