फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआईवी एड्स बारे मैराथन से दिया जाएगा जागरूकता का संदेश

Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना में एचआईवी और एड्स के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त प्रयास से आयोजित होने वाली इस मैराथन में ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 84 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 42 लड़के और 42 लड़कियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


मैराथन में प्रत्येक प्रतिभागी संस्थान से 3 लड़के और 3 लड़कियां हिस्सा लेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मैराथन के संबंध में शनिवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैराथन के सुचारू आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को मैराथन के दौरान यातायात के सुचारू प्रबंधन को को कहा। उन्होंने प्रतिभागियों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि मौके पर एंबुलेंस तैनात रखने तथा बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, नशा और अन्य जोखिम भरे व्यवहारों से बचने के प्रति भी जागरूक करना है, जो उन्हें एचआईवी और अन्य यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) से संक्रमित होने के खतरे में डाल सकते हैं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, डॉ. रविंद्र मोहन, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी उत्तम डोड सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये हैं प्रतिभागी संस्थान

मैराथन में भाग लेने वाले संस्थानों में राजकीय कॉलेज बंगाणा, लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय ऊना, केसी कॉलेज पंडोगा, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, राजकीय कॉलेज भटोली, एसबीडीएम राजकीय कॉलेज बीटन, राजकीय डिग्री कॉलेज चिंतपूर्णी, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू, राजकीय डिग्री कॉलेज अंब, डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक, राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मन्यार, राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड और राजकीय कॉलेज कोटला खुर्द शामिल हैं।

मैराथन का रूट
‘रेड रन’ मैराथन 22 अगस्त को प्रातः 8 बजे रामपुर से शुरू होगी और सोमभद्रा पुल से होते हुए वापस रामपुर में संपन्न होगी। पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 2000, और 1500 रुपये के नकद पुरस्कार तथा 700-700 रुपये के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह नकद पुरस्कार विजेताओं को सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन में भाग लेने पर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन



................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें