फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नई पंचायत दिलवां में मनु बाला बनीं पहली प्रधान

Sat, 30 May 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही(ऊना)। दिलवां पंचायत के पहले चुनाव को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। दियाड़ा पंचायत से अलग होकर बनी नई पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

नई पंचायत दिलवां में कुल पांच वार्ड हैं और चुनाव में 780 मत पड़े। प्रधान पद के लिए मनु बाला और प्रवीण कुमारी के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतगणना में मनु बाला ने 446 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की जबकि प्रवीण कुमारी को 323 मत मिले। 11 मत अस्वीकृत घोषित किए गए। मनु बाला ने 123 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत की पहली प्रधान बनने का गौरव हासिल किया।
उपप्रधान पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय रहा। बलविंद्र कुमार बंटी ने 501 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमजीत को 246 और जसबिंद्र को 17 मत मिले। 16 मत अस्वीकृत पाए गए। बंटी ने 255 मतों के बड़े अंतर से उपप्रधान पद अपने नाम किया।
विज्ञापन

पंच पदों के लिए भी चुनाव रोचक रहा। वार्ड नंबर-1 से श्वेता शर्मा, वार्ड नंबर-2 से रीता कुमारी, वार्ड नंबर-3 से रीता देवी, वार्ड नंबर-4 से बलविंद्र कुमार तथा वार्ड नंबर-5 से शारदा देवी निर्वाचित घोषित किए गए
वार्ड नंबर-3 का पंच चुनाव सबसे अधिक चर्चा में रहा। यहां रीता देवी और पूजा देवी को बराबर मत मिले। इसके बाद चुनाव नियमों के तहत पर्ची डालकर फैसला किया गया, जिसमें किस्मत ने रीता देवी का साथ दिया और उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस रोमांचक मुकाबले की चर्चा पूरे पंचायत क्षेत्र में दिनभर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें