फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर

Tue, 03 Feb 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत सब्जी मंडी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बिलासपुर निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार हरि पाल निवासी गांव बलसिणा, तहसील झंडुता जिला बिलासपुर ने शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी ताई की आंखों की जांच करवाने के लिए ऊना आए थे। उनके साथ ताई का बेटा परस राम भी था। सुबह करीब 11 बजे वे सब्जी मंडी के सामने सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय डीसी चौक ऊना की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। बाइक को विशु नाम का युवक चला रहा था। उसने तेज रफ्तार में उसके ताई के बेटे परस राम को टक्कर मार दी। हादसे में परस राम को गंभीर चोटें आई, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें