फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोबिंदसागर झील में डूबने से बिलासपुर के व्यक्ति की मौत

Thu, 12 Nov 2026 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। गोबिंदसागर झील के बुधान घाट पर बुधवार को डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव एवं डाकघर लाडिसरेल, तहसील व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय निवासी ने थाना बंगाणा में गोबिंदसागर झील के बुधान घाट पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। हालांकि, अनिल कुमार किन परिस्थितियों में झील में डूबे और हादसे के समय वहां क्या हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों व मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें