फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 19.43 करोड़ रुपये की लागत से मलाहत अंडर रेलवे पास तैयार

Wed, 23 Sep 2026 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत लगभग 19.43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मलाहत अंडर रेलवे पास का औचक निरीक्षण किया। यह अंडर रेलवे पास अब बनकर तैयार हो चुका है और इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा आम जनता के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मलाहत अंडर रेलवे पास के निर्माण से क्षेत्रवासियों को रेलवे लाइन पार करने में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। सत्ती ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस महत्वपूर्ण सुविधा की मांग कर रही थी, जिसे केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए लगभग 19.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से ऊना क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। मलाहत अंडर रेलवे पास भी इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें