फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, कॉस्मेटिक लाइसेंस रद्द

Wed, 29 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक मेडिकल स्टोर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका कॉस्मेटिक लाइसेंस रद्द कर दिया है और दुकान को 15 दिनों तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मामला 8 अप्रैल को की गई उस संयुक्त छापेमारी से जुड़ा है, जब ड्रग इंस्पेक्टर अंब और पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान करीब 800 प्रीगाबेलिन श्रेणी के कैप्सूल बरामद किए गए, जिन्हें नशीले उपयोग की श्रेणी में देखा जा रहा है। जांच में दवाइयों के रिकॉर्ड और भंडारण को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले थे।

छापेमारी के बाद संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। विभागीय जांच और जवाब के परीक्षण के उपरांत अब लाइसेंस रद्द करने और दुकान अस्थायी रूप से बंद करने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। साथ ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी रखी गई है।
विज्ञापन


सहायक औषधि नियंत्रक अनूप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में दवा विक्रेताओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियंत्रित दवाओं के दुरुपयोग या अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बरामद दवाइयों के स्रोत और उनके संभावित दुरुपयोग की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें