फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरु वाणी से गूंजा मैहतपुर बसदेहड़ा

Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बाबा सरबजोत सिंह बेदी को सम्मानित करते आयोजक।स्त्रोत्र: आयोजिक
विज्ञापन
मैहतपुर/ऊना। गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह बाबा साहिब सिंह बेदी मैहतपुर बसदेहड़ा में ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह बेदी की बरसी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। गुरमत समागम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु वाणी का रसपान किया।
भाई हरदीप सिंह ने बताया कि बाबा सरबजोत सिंह बेदी के मार्गदर्शन में गुरु नानक मिशन संस्था और समूह साध संगत बसदेहड़ा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन छत्रछाया में गुरमत समागम आयोजित किया गया।
समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सिमरनप्रीत सिंह, संत दयानंद गादोरी वाले, बलविंद्र सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल,सुरजीत सिंह सहित अन्य रागी और प्रचारकों ने कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु वाणी का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी ने अपने जीवनकाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं और सरबत के भले के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
समागम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा सरबजोत सिंह बेदी सहित संत-महात्माओं और विभिन्न सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
समागम के समापन पर संगत के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इसके बाद गुरु के लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बाबा अजीत सिंह, बाबा चरनजीत सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा तिरलोक सिंह, बाबा गुरबक्श सिंह, बाबा हरनेक सिंह, हरपाल सिंह कोटला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें