फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला कांग्रेस ने फूंका विधायक सुधीर शर्मा का पुतला

Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने ऊना सदर के बारसड़ा में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन अशोभनीय भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। विधायक की कथित टिप्पणी ने राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति देश और प्रदेश के लिए आदर्श होते हैं लेकिन जब सुधीर शर्मा ने पद पर बैठकर अभद्र टिप्पणी करते हैं तो आने वाली नई पीढ़ी के लिए क्या आदर्श साबित करेंगे। जिस प्रकार की टिप्पणी सुधीर शर्मा ने की है, यह कांग्रेस का कलचर नहीं है। वह भाजपा में शामिल होकर रूढ़िवादी सोच को अपना चुके हैं।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस प्रदेशभर में पुतले जलाकर इसका विरोध करेगी, ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी करने से परहेज करे।
इस मौके पर पंचायत सदस्य राज रानी, रीना देवी, बलजिंद्र कौर, सुनीता देवी और तृप्ता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें