मुख्यमंत्री राहत को के लिए सीएम को चैक सौंपते मैड़ी की प्रधान तथा अन्य।स्रोत स्वयं
अंब(ऊना)। ग्राम पंचायत मैडी खास के लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 71 हजार रुपये का योगदान दिया है। ग्राम पंचायत मैडी खास के सभी सदस्यों ने प्रधान रीना ठाकुर के नेतृत्व में ये राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।
प्रधान रीना ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में हो रही भयंकर बारिश में हमारे कई साथियों के घर बार सब कुछ तबाह हो गया हैं। हम लोग उनका वह सब कुछ तो वापस नहीं कर सकते, परंतु मिल-जुलकर उनकी सहायता तो कर सकते हैं, ताकि प्रभावित लोग दोबारा से अपना आशियाना तो बना सकें। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री के उन फैसलों से बहुत प्रभावित हैं, जिससे की आपदा प्रबंधन के तहत प्रभावित लोगों को मकान बनाने के लिए एक लाख साठ हजार की बजाय सात लाख रुपए देना, घर बनाने के लिए जगह देना, खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ खड़े होना। इसके साथ ही सुखाश्रय योजना उनके द्वारा चलाई गई सबसे महत्वपूर्ण योजना है। महिलाओं को 1500 रुपये हर माह देना और भी कई ऐसी योजनाएं हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत मैडी खास के उपप्रधान सुरेन्द्र कुमार, वार्ड पंच जगमोहन,पंच रक्षा देवी वार्ड 2,पंच रक्षा देवी वार्ड 3 , संजय कुमार वार्ड पंच वार्ड 4, मदन लाल वार्ड पंच वार्ड 6, शीतल देवी वार्ड पंच वार्ड 7, मोहिंदर सिंह, जिला कांग्रेस ऊना के पूर्व सचिव और बीस सूत्री कार्यक्रम जिला ऊना के सदस्य अतुल ठाकुर भी उपस्थित रहे।