फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षा संवाद कार्यक्रम पर किया जागरूक

Sat, 01 Mar 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में बच्चों के शैक्षणिक विकास पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैड़ी (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय आदेश अनुरूप शिक्षा संवाद कार्यक्रम मनाना रहा। शिक्षा संवाद में विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए चर्चा की गई। बैठक में डीपीई अमरजीत ने टीएलपी और मूल्यांकन के बारे में सभी अभिभावकों को विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने ग्रेडिंग सिस्टम, प्रोग्रेस रिपोर्ट पर भी जानकारी दी। इसके अलावा ज्योति चौहान ने मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में अभिभावकों को समझाया। मनमोहन सिंह ने एसएमसी के गठन अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में चर्चा की। पीईटी संजीव कुमार ने फिट इंडिया मूवमेंट सेल्फ डिफेंस स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। विद्यालय उप प्रधानाचार्य बनवारी लाल भोगल ने विद्यांजलि और एसडीपी पर बात की। विद्यालय एसएमसी प्रधान दीप कुमार उर्फ संजू ने विद्यालय में शैक्षणिक विकास और अनुशासन बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी विद्यालय में अनुशासनहीनता करता पाया जाता है उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद वनयाल ने अभिभावकों के साथ आने वाली परीक्षाओं को नकल रहित करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाली परीक्षाओं में नकल बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा के लिए मेहनत करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें