फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक सीएचसी में मशीन खराब, बाहर करवाने पड़ते एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आलम यह है कि मरीजों को उपचार के लिए ऊना व पंजाब के शहरों का रुख करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की घोषणा तो हुई, लेकिन हाल ही में सरकार ने इसे डिनोटिफाई कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक में स्टाफन होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों को मजबूर होकर पंजाब और ऊना जिला मुख्यालय में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। दौलतपुर चौक सीएचसी में चिकित्सक के चार पद हैं। इनमें एक पद लंबे अरसे से खाली है जबकि एक चिकित्सक छुट्टी पर है। वर्तमान में दो डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में खंड के अन्य चिकित्सकों के सहारे दौलतपुर अस्पताल चल रहा है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के साथ चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र और पंजाब सीमा से सटे गांवों के लोगों को सीएचसी दौलतपुर चौक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सरकार ने यहां बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी थी। साथ ही एक चिकित्सक, छह स्टाफनर्स, एक वार्ड सिस्टर, एक फार्मासिस्ट की तैनाती की। अब नई कांग्रेस सरकार ने इन सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया। लंबे अरसे से अस्पताल में एक्सरे की मशीन खराब पड़ी हुई है। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है।
रात को आपातकाल सेवा चलाने के लिए अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जा रही है। जीवन शर्मा, सन्नी शर्मा, रोहित, विनोद, नरेंद्र व अन्य ने सरकार से मांग की है कि दौलतपुर सीएचसी में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पंजाब का रुख न करना पड़े।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को करवाया है अवगत
दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़े चिकित्सक के पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द खाली पदों पर चिकित्सकों की तैनाती होने से आ रही समस्या से निजात मिल जाएगी व स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुदृढ़ होगी।
-डॉ. पंकज पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें