वहीं, मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में लगाई गई रंगीन लाइटें दरबार की सुंदरता को चार चांद लगा रही हैं। दिवाली के पावन अवसर पर मां के दरबार की यह मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं को खूब भा रही है। मंदिर की इस भव्य सजावट का पूरा कार्य फिरोजपुर के श्रद्धालु सुमीर मित्तल की ओर से करवाया जा रहा है। उनकी ओर से मां के दरबार को दिवाली के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है। मां चिंतपूर्णी का दरबार इन दिनों फूलों की खुशबू और रंग-बिरंगी रोशनी से भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।