फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी जंगल में काटे हरे-भरे खैर के पेड़, विभाग ने बरामद किए 52 मोछे

विज्ञापन
रामगढ़ धार रेंज के तहत यूपीएफ टांडा क्षेत्र के हरियाली गांव के नजदीक सरकारी जंगल में अज्ञात वन 
विज्ञापन
आरोपियों ने नाले और झाड़ियों में छिपाकर रखे थे लकड़ी के मोछे
विज्ञापन

वन विभाग की शिकायत पर अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। रामगढ़ धार रेंज के तहत यूपीएफ टांडा क्षेत्र के हरियाली गांव के नजदीक सरकारी जंगल में वन काटुओं ने हरे-भरे खैर के छह पेड़ काट दिए। पेड़ों की लकड़ी मोछों में काटकर झाड़ियों और नाले में छिपा दी। वन विभाग ने 52 खैर के मोछे बरामद किए हैं। लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग के बीट अधिकारी विकास कौशल ने बताया कि हाल ही में उन्हें क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। वीरवार देर शाम सूचना मिलते ही वह खुद वन रक्षक राजेंद्र कुमार के साथ यूपीएफ टांडा क्षेत्र के हरियाली गांव में पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरियाली गांव के साथ लगते जंगल में हरे खैर के पेड़ काट दिए और लकड़ी को छिपाकर रथा था। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। सभी मोछे वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। टीम के सदस्यों की ओर से जांच जारी है, जो भी लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें