फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पाइप टूटने से हुए नुकसान की सात महीने बाद भी भरपाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के कटौला स्थित रघुप्रीत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पाइप टूटने से क्षेत्र में लोगों के घरों, जमीन और फसलों को नुकसान हुआ है। मुआवजा देना तो दूर अभी तक डंगे भी नहीं लगाए गए। यह नुकसान सात महीने पहले बरसात में हुआ था।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रभावितों को उनकी जमीन और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके साथ ही गांव के रास्ते भी टूटे पड़े हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पाइप लाइन टूटने से ही क्षेत्र में उनका नुकसान हुआ है। केहर सिंह के घर को ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि अन्य किसानों बागवानों की जमीनें और बगीचे भी चपेट में आए हैं। ऐसे में लोगों ने मांग की है कि उनकी इस समस्या को देखते हुए इसका समाधान किया जाए।
प्रभावित केहर सिंह, महेंद्र, हरि सिंह, हैपी, रोशन, ठाकुर दत्त, चुन्नी लाल का कहना है कि उन्हें सात महीने बीत जाने के बाद भी किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला। उधर, प्रोजेक्ट के जीएम आरके सिंह का कहना है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा। लोगों की समस्या का भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें