खराहल (कुल्लू)। मिशन शक्ति पालना योजना के तहत ग्राम पंचायत काईस के आंगनबाड़ी पालना एवं क्रेच केंद्र में क्रेच वर्कर और सहायक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए केवल संबंधित क्रेच केंद्र के संग्रहण क्षेत्र की इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं खुशविंद्र ठाकुर ने बताया कि आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित 6 अप्रैल तक जमा करवाए। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 अप्रैल को उपमंडलाधिकारी कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
पात्रता के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत क्रेच वर्कर के लिए 12वीं और क्रेच सहायक के लिए दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संवाद