फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में श्रद्धा से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Mon, 20 Apr 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संतोषगढ़ में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।  स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नंगल रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ की ओर से धार्मिक कार्यक्रम एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्राह्मण सभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, विभिन्न गांवों से आए सदस्य और नगरवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन से हुई। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द और परंपराओं के सम्मान से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
विज्ञापन

विधायक ने भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया और बाद में भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रदेश संरक्षक पं. शिव किशोर वासुदेवा, संतोषगढ़ ब्राह्मण सभा के प्रधान शशि चब्बा, महासचिव डॉ. गुलशन शर्मा, मास्टर राकेश चब्बा, राम लाल प्रभाकर, विक्रम चब्बा और रजनीश चब्बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें