ऐतिहासिक गुरुद्वारा होलगढ़ साहिब में गुरमत समागम उपस्थित बाबा अमरजोत सिंह बेदी व संगत।स्रोत आय
ऊना। ऐतिहासिक गुरुद्वारा होलगढ़ साहिब गावं अरनियाला में रविवार को गुरमत समागम गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी और साध संगत द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद भाई गुरप्रीत सिंह और गोपाल सिंह ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई व प्रबंधकों को समागम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर हरपाल सिंह कोटला, रविंद्र सिंह, नीलू सैनी, रणजीत सिंह और जोगमान सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। संवाद