कार्यक्रम में 200 बेटियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के शिवालिक एवेन्यू में शिवालिक यूथ क्लब की ओर से बेटियों के लिए लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी मौजूद रहे। यूथ क्लब के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों की वाहवाही लूटी।
इस मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 200 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संदीप भारद्वाज ने किया। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने बेटियों की लोहड़ी कार्यक्रम मनाने के लिए शिवालिक यूथ क्लब की खुले मन से प्रशंसा की। कहा कि आज के दौर में हमारी बेटियां बेटों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। इस मौके पर एडवोकेट अशोक मनोचा, सुदर्शन चौधरी, कर्ण चौधरी, दीपक नंदा, सौरभ गुप्ता, प्रीक्षित पाहवा, डाॅ.शिव पाल, हर्षित मनोचा, डीआर धामी, पार्षद सुनील शर्मा, आरएन शर्मा, जसवीर सिंह, अनुज गुप्ता, सुनीता राणा, सुरेखा राणा, इंदु चौधरी, चंद्र मोहन घई, डाॅ. राम नारायण प्रभाकर, दिनेश ठाकुर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।