फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवबाड़ी महाशिवरात्रि मेले में स्थानीय भजन गायक निशुल्क देंगे प्रस्तुति

Mon, 10 Feb 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में महाशिवरात्रि मेले को लेकर सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के सह आयुक्त एवं एसडीएम सौमिल गौतम ने की। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले मेले को सुव्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए मंदिर प्रशासन गंभीर दिख रहा है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए मेला क्षेत्र में 50 पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। महाशिवरात्रि मेले में आने वाले शिव भक्तों के स्वास्थ्य को लेकर भी मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित कर हर सेक्टर में सेक्टर इंचार्ज भी नियुक्त किए जाएंगे। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले को शिव भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि मेले पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाने के लिए होशियारपुर के शिवभक्त विक्की ग्रोवर ने प्रशासन से इजाजत मांगी है। इसके अतिरिक्त महाशिवरात्रि मेले में वन-वे सिस्टम लागू किया जाएगा। पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक व दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु मुख्य द्वार से ही मेला ग्राउंड की ओर से प्रवेश पा सकेंगे और एग्जिट भी मेला ग्राउंड में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में स्थानीय गायकों के लिए भजन गायन प्रस्तुत करने के लिए स्टेज का भी निर्माण करवाया जाएगा। कोई भी स्थानीय गायक निशुल्क यहां अपनी प्रस्तुति दे सकता है, लेकिन इसके लिए उसे पहले तहसील कार्यालय घनारी या उप तहसील गगरेट में संपर्क करना होगा। महाशिवरात्रि मेले के दौरान बिना अनुमति के कोई भी लंगर नहीं लग सकेगा। लंगर लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय गगरेट या फिर तहसील कार्यालय घनारी से अनुमति लेनी होगी।

प्रशासनिक ब्लाक डिस्मेंटल करने के लिए कमेटी गठित
शिवबाड़ी मंदिर का प्रशासनिक ब्लाक भी जर्जर अवस्था में है। हालांकि नया भवन बनाने के लिए मंदिर प्रशासन से एक शिव भक्त ने संपर्क किया है जो अपने खर्च पर प्रशासनिक ब्लाक के साथ लंगर हाल का निर्माण करेगा। भवन नष्ट करने से पहले प्रशासनिक कमेटी असुरक्षित घोषित करने के लिए यहां का दौरा करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी। सोमवार को शिवबाड़ी मंदिर में रखे गए गल्लों में चढ़े चढ़ावे की भी गणना की गई। गणना में 15 लाख आठ हजार छह सौ दस रुपये की मंदिर को आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें