फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लॉक समिति अध्यक्ष अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग तेज

Sun, 07 Jun 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट में ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सभी की निगाहें ब्लॉक समिति के शीर्ष पदों पर टिक गई हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी एक-एक ही होने के कारण दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


गगरेट विकास खंड में कुल 20 ब्लॉक समिति सदस्य चुने गए हैं। इनमें कुछ सदस्य दूसरी बार जीतकर पहुंचे हैं जबकि अधिकांश चेहरे नए हैं। नए और अनुभवी सदस्यों के इस मिश्रण ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की दौड़ को और भी रोचक बना दिया है।

सूत्रों के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों और समर्थक गुटों ने अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। सदस्यों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने अपने सभी पत्ते नहीं खोले हैं, जिसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शपथ ग्रहण के बाद होने वाले चुनाव में अंतिम समय तक समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में कौन अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष बनेगा, यह आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा। फिलहाल दावेदारों और उनके समर्थकों की गतिविधियों ने विकास खंड गगरेट की राजनीति को गर्मा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें