फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़ी से भरी जीप में लगी आग

Sat, 30 Apr 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
अाग से जली तूड़ी से लदी जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब होशियारपुर मार्ग पर एक्साइज बैरियर के पास तूड़ी से लदी एक जीप में आग लग गई और तूड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना में जीप चालक भी मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


हालांकि, स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते की दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। गौरतलब है कि गगरेट-होशियापुर मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में भयंकर आग लगी हुई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मार्ग से गुजरते समय कोई चिंगारी तूड़ी पर पड़ गई, जिससे यह हादसा पेश आया। गगरेट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि शिकायत न आने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें