फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिल्ली ब्लास्ट केस से चिंतपूर्णी अस्पताल का नाम जोड़ने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी बोले, अफवाहों पर विश्वास न करें, चिंतपूर्णी के किसी भी डॉक्टर का दिल्ली केस से संबंध नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। दिल्ली ब्लास्ट केस को लेकर शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर किसी यूजर ने एक पोस्ट डालकर दावा किया कि दिल्ली ब्लास्ट मामले में चिंतपूर्णी अस्पताल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पोस्ट वायरल होते ही लोगों में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जांच के दौरान चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने स्पष्ट किया कि वायरल पोस्ट में किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के किसी भी अस्पताल या डॉक्टर का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि पठानकोट में चिंतपूर्णी हॉस्पिटल के नाम से एक पुराना अस्पताल चल रहा है। संभव है कि वायरल हो रही पोस्ट का संबंध उसी अस्पताल से हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को बिना सत्यापन साझा न करें। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें