फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कर चले हम फिदा जानो तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

विज्ञापन
विज्ञापन
देहलां स्कूल में सतपाल रायजादा ने नवाजे होनहार छात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में ऊना सदर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश सतपाल रायजादा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूल के योग्यता के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे मेधावी छात्रों को इनाम वितरित किए। स्कूली छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। कर चले हम फिदा जानो तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों..गाने से लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरा।
सतपाल रायजादा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से दो वर्षों में बेहद सुधार किया है। पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी छात्रों के जीवन का अभिन्न अंग है। समारोह में प्रिंसिपल राकेश जसवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की वार्षिक गतिविधियों तथा अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को इस मौके पर उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन होनहारों को किया गया पुरस्कृत
छठी कक्षा में प्रथम अनिल, द्वितीय तन्वी व तृतीय स्थान पर नव्या कुमारी तथा सातवीं कक्षा में प्रथम एकाक्षरा, द्वितीय राहुल, तृतीय आरुषि, आठवीं में प्रथम निधि चौधरी, द्वितीय प्रिया, तृतीय रूपाली, नवम ए कक्षा में प्रथम कारण प्रीत कौर, द्वितीय सुहानी. तृतीय आदित्य राणा, नवम बी कक्षा में प्रथम मनिंदर कौर, द्वितीय हरमन, तृतीय विक्रम, दसवीं कक्षा में प्रथम आंचल, द्वितीय खुशप्रीत मान, तृतीय जसकिरण देहल, प्लस वन आर्ट्स में प्रथम स्थान पर अनमोल प्रीत कौर, द्वितीय प्रिया, तृतीय हरप्रीत कौर, जसप्रीत कौर रहीं। प्लस वन कॉमर्स में प्रथम हर्षदीप कौर द्वितीय गुरविंदर कौर तृतीय समीक्षा, प्लस वन साइंस में प्रथम निष्ठा शर्मा, द्वितीय समृद्धि कौशल, तृतीय हरमनप्रीत कौर 12वीं कक्षा आर्ट में प्रथम जश्नप्रीत कौर, द्वितीय मनप्रीत कौर, तृतीय मुस्कान और पूनम, प्लस टू कॉमर्स में प्रथम जसकिरण कौर, द्वितीय समृद्धि, तृतीय अमीषा रही। प्लस टू साइंस में प्रथम कविता, द्वितीय गुरप्रीत कौर, तृतीय जसप्रीत सिंह रहे। वहीं, एनएसएस के बेस्ट वॉलंटियर नेहा, सुखप्रीत, परविंदर, तरुणजीत को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुतियां गिद्दा, भगंडा, नाटी, हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें