फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ठठल में सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
ठठल में सड़क किनारे मृत पड़ा हुआ तेंदुआ
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल अंब के तहत गांव ठठल में सोमवार सुबह सड़क किनारे मृत तेंदुआ पाया गया। ठठल के वार्ड नंबर एक सत्संग भवन के पास सुबह लोगों ने सड़क के किनारे मृत तेंदुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत को दी। वहीं, पंचायत ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और थाना अंब से पुलिस ने मुआयना कर मृत तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तेंदुए के मुंह और अगले पैरों में घाव दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि रात को किसी गाड़ी की चपेट में आने से उन घावों के कारण ही तेंदुए की मौत हुई होगी। लिहाजा तेंदुए की मौत कैसे हुई, यह छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि ठठल क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने की बातें भी सामने आ रही थीं। हालांकि, पहले घूम रहा तेंदुआ और मृत तेंदुआ एक ही है, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ समय पहले ठठल क्षेत्र में दोपहर को एक दंपति को सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई दिया था। रेंजर अधिकारी ने कहा कि तेंदुए की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें