फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल बट्ट स्कूल में 120 बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना) राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगल बट्ट में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 120 बच्चों के स्वास्थ्य और रक्त की निशुल्क जांच की गई। प्रयास संस्था की ओर से आयोजित शिविर का नेतृत्व डॉ. प्रदीप ने किया। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। डॉ. प्रदीप ने बताया कि फास्ट फूड बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है, जबकि फलों का सेवन इनके विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। उन्होंने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले आंखों और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी नुकसान पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में प्रीति, मनीष, निहाल ने भाग लिया और बच्चों को निशुल्क दवाइयों और उपचार की सलाह प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें