फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर अरनियाला में तेंदुए की दस्तक, सावधानी बरतें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

कहा, रात के समय अंधेरे में जाने से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते लोअर अरनियाला और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की दस्तक से प्रशासन सतर्क हो गया है। वन विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके बाद उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोगों की सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि गांव के आस-पास के इलाकों में अकेले न जाएं। रात के समय घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से अंधेरे में अकेले बाहर जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर टॉर्च, लाठी लेकर ही घर से बाहर निकलें। घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें। पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, खुले में न रखें। यदि आप तेंदुए की उपस्थिति का अनुभव करते हैं तो शोर मचाएं। तेंदुए आमतौर पर शोर से डरकर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुए अक्सर झाड़ियों और घने जंगलों में छिपे रहते हैं। इन स्थानों पर जाने से बचें। यदि तेंदुए दिखाई पड़े तो स्थानीय वन विभाग या प्रशासन के आपातकालीन नंबर 01975- 225045, 225046, 225049 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें