फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार बनाए कानून : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरवाईं (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख मांग रखी है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बिल लाया जाए। बढ़ती जनसंख्या से देश की संपदा पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। देश में पहले ही बेरोजगारी काफी है। अगर समय रहते इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया तो बेरोजगारी और ज्यादा बढ़ेगी। शर्मा ने कहा कि इस पर सरकार को जल्द कोई नीति बनानी चाहिए। भविष्य में बढ़ती जनसंख्या सीमित संसाधनों पर भारी पड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय पशुपालन मंत्री से गोवंश को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग रखी। संपूर्ण भारत में गोवंश की हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन सड़कों पर गोवंश की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई कि हिमाचल में चल रही सभी गोशालाओं का निरीक्षण करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें