फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकाय के चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में आधा दर्जन शहरी निकायों के चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी में अंदरखाते हलचल तेज हो गई हैं। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। हालांकि सत्ताधारी दल की प्रतिष्ठा शहरी निकाय चुनाव पर टिकी हुई है। वहीं, कांग्रेस भी चुनाव में सक्रिय हो गई है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव उतरने की हुंकार भरी है।
विज्ञापन

ऊना एवं मैतहुपर नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि संतोषगढ़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। शहरी निकाय के चुनाव रोस्टर में ऊना, मैहतपुर एवं संतोषगढ़ तीनों नगर परिषदों में अध्यक्ष पद आरक्षित होने से कई उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कई ऐसे नेता जो पिछले कई वर्षों से लगातार मेहनत कर जीत हासिल कर इस बार नगर परिषद में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे थे, वह अधूरा रह गया है। अब तीन में दो नगर परिषदों के अध्यक्ष पद की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी। इन सभी पदों पर काबिज होने के लिए नगर निकाय स्तर पर हर दल अपनी रणनीति गुपचुप तरीके से तैयार कर रहा है। मजबूत उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। इसके लिए बाकायदा टीमें भी बनाई गई हैं। उधर, गगरेट, दौलतपुर चौक एवं टाहलीवाल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद अनारक्षित है, जबकि अंब नगर पंचायत में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां भी कई चेहरे चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तैयारी किए हुए हैं। हालांकि अभी तक खुलकर कोई भी सामने नहीं आ रहा है। शहरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस घरों में गुपचुप तरीके से बैठकें भी कर रही हैं। शहरी क्षेत्रों में दबदबा बनाने को लेकर कांग्रेस, भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के नेता दिन रात जुटे हुए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है। पार्टियों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी को जोर लगाए हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी, इसे लेकर सभी जगह कार्य किया जा रहा है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि भाजपा शहरी निकाय चुनाव में परचम लहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें