फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: काव्य संग्रह ‘आत्महत्या से बचे हुए लोग’ का लोकार्पण

Sun, 26 Apr 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की हिमाचल इकाई द्वारा जिला कल्याण भवन के सभागार में हिंदी के चर्चित कवि कुलदीप शर्मा के नए काव्य संग्रह ‘आत्महत्या से बचे हुए लोग’ का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लगभग 40 साहित्यकार, कवि और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इनमें शिरोमणि साहित्यकार प्रो. सुरेश सेठ, चंडीगढ़ से प्रख्यात कवि आलोचक प्रो. सत्यपाल सहगल और हिमाचल के लोकप्रिय कवि, उपन्यासकार ऊना नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी पृथीपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. धर्मपाल साहिल ने कुलदीप शर्मा के इस नए काव्य संग्रह पर एक शोध पत्र पढ़ा। प्रो. सुरेश सेठ ने कहा कि कुलदीप शर्मा की कविता-पुस्तक समाज में हाशिये पर खड़े लोगों के पक्ष में जोरदार पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें