फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विंटर लेक फेस्टिवल में लेजर शो देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Sun, 22 Feb 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश वंदना और शिव तांडव के रंगीन दृश्य देखकर झूमे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। तलेरू में विंटर लेक फेस्टिवल के दौरान पहली बार आयोजित लेजर शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठंडी रात में चमकते रंग और अद्भुत प्रोजेक्शन ने पंडाल और झील के आसपास का माहौल भक्तिमय और जादुई बना दिया।
विज्ञापन

लेजर शो में सबसे पहले गणेश वंदना को प्रदर्शित किया गया, जिसमें भगवान गणेश के रूप और उनकी विविध मुद्राओं को रोशनी की मदद से जीवंत रूप में पेश किया गया। इसके बाद शिव तांडव की झलक ने दर्शकों के मन में उत्साह और भक्ति का संचार किया। क्षेत्रवासियों ने पहली बार इस अद्भुत दृश्य को देखकर तालियों और जयकारों के बीच आनंद लिया। सभी उम्र के लोग इस तकनीकी और सांस्कृतिक प्रस्तुति के रंगों में डूब गए और रात को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें