फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो घंटे में वापस दिलाया लैपटॉप और कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। दिल्ली से धर्मशाला जा रहे कर्ण का लैपटॉप बस में छूट गया। मोईन पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर उनका लैपटॉप और कैश वापस दिला दिया। यह घटना तब हुई जब कर्ण ने भरवाईं से बस बदली और बस चिंतपूर्णी आ गई थी।
विज्ञापन

जब कर्ण को याद आया कि उनका लैपटॉप बस में रह गया है तो वह तुरंत चिंतपूर्णी बस स्टैंड में पहुंचे और मोईन थाना प्रभारी संजीव ठाकुर से शिकायत की। पुलिस ने बस स्टैंड की सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि लैपटॉप एक व्यक्ति के पास है, जो चिंतपूर्णी मंदिर की लाइन में लगा हुआ था। पुलिस के दो जवान सतनाम और संजय ने जांच में सहयोग किया और कर्ण का लैपटॉप वापस दिला दिया। कर्ण ने सामान मिलने के कारण आगामी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें