फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से जमीन बेचने पर तहसीलदार पर केस

Thu, 27 Aug 2015 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना में जिला के एक तहसीलदार समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन बेचने मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने की है। जिले के एक उपमंडल की महिला पार्वती के आरोप के मुताबिक उसने अपनी जमीन का मुख्तार ए आम (रजिस्टर्ड जनरल पावर ऑफ अटारनी) एक व्यक्ति को वर्ष 2007 में दिया था। किन्हीं कारणों से उसने 12 फरवरी 2015 को जीपीए वापस ले लिया।

महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने 27 फरवरी 2015 को उसकी जमीन धोखे से बेच दी। तहसील स्तर के अधिकारी के साथ मिलीभगत करके जमीन की रजिस्ट्री 10 फरवरी 2015 को करवाई ताकि जमीन की बिक्री तारीख जीपीए की समय सीमा के भीतर दर्शाई जा सके।
विज्ञापन


महिला ने मामले की शिकायत अदालत में की थी। इस पर अदालत ने विजिलेंस को मामले की तहकीकात करके रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें भूमि खरीदने वाला, जीपीए होल्डर व तहसील स्तर के एक अधिकारी के खिलाफ जांच की जाएगी। विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें