माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क
हादसे में मौत हो गई। घे दा घट्टा के नजदीक मोटरसाइकिल पानी के टैंकर से
टकरा गया।
इस कारण जतिंद्र (20) निवासी बंगा जिला नवांशहर, पंजाब की मौके
पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे सवार युवक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला
दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
टैंकर को कब्जे में ले लिया है। हादसे का
कारण ओवरस्पीड माना जा रहा है। जतिंद्र अपने दोस्त के साथ मां चिंतपूर्णी
के दर्शन के लिए आया था। माथा टेकने के बाद वे दोनों घर जा रहे थे कि घे दा
घट्टा के समीप सामने से आ रहे पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल टकरा गई।
इससे
जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त को चोटें आई हैं। बताया जा
रहा है कि जितेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। टैंकर चिंतपूर्णी में धार्मिक
संस्थाओं को पानी की आपूर्ति देने जा रहा था। एएसआई दुनी चंद ने कहा कि
मामला दर्ज कर टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के
खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।