फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लालसिंगी में 54 किसानों का जमीन विवाद गहराया

Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे लालसिंगी गांव में जमीन विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने सहायक बंदोबस्त अधिकारी, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के ऊना कैंप में मांगपत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जमीन विवाद की मुख्य वजह गलत बंदोबस्त और उसके आधार पर तैयार किए गए राजस्व रिकॉर्ड हैं। उनका कहना है कि नए राजस्व रिकॉर्ड को आधार बनाकर कुछ लोगों को जमीन पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लालसिंगी में बंदोबस्त से जुड़े जमीन विवाद से करीब 54 किसान प्रभावित हैं। इन किसानों ने भी अपने हक और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद के कारण किसानों की जमीन, फसल और पशुधन को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब किसान जबरन कब्जे की शिकायत लेकर जिलाधीश के पास जाते हैं तो उन्हें भू-बंदोबस्त विभाग के पास भेज दिया जाता है।
मांगपत्र में ग्रामीणों ने सुरजीत कुमार पुत्र रामकृष्ण की जमीन का मामला भी उठाया। आरोप लगाया गया है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों ने प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर सुरजीत कुमार की जमीन पर जबरन कब्जा करवा दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुरजीत कुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और इसी का फायदा उठाकर उनकी जमीन पर कब्जा किया गया। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दावा किया कि नए राजस्व रिकॉर्ड को लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है और अदालत ने नए राजस्व रिकॉर्ड पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद बना हुआ है।
विज्ञापन

मांगपत्र सौंपने वालों में गुरदेव चंद, प्रेमचंद, हर्ष, पुष्पेंद्र कुमारी, रामलाल, धर्मपाल, रामपाल, सतपाल, दीपक कुमार, कृपाल सिंह, कश्मीर सिंह, श्यामलाल, जीवन कुमार, देशराज, प्रीतम चंद, लेखराज, जोगिंदर पाल, मेहर चंद और बालकृष्ण समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मक्की उखाड़कर बाजरा बोने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरजीत कुमार ने अपनी जमीन खेतीबाड़ी के लिए अपने चचेरे भाई सतपाल को दी हुई है। सुरजीत कुमार का बेटा दिल्ली में रहता है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सतपाल के बेटे जीवन कुमार को डराया-धमकाया और जमीन पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार सुरजीत कुमार ने अपने बेटे के साथ जमीन पर मक्की की बिजाई की थी लेकिन बाद में प्रभावशाली व्यक्ति ने मक्की की फसल उखाड़कर वहां बाजरे की बिजाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब सुरजीत कुमार ने पुलिस से शिकायत की तो उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लगातार तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें