फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जबरन रास्ता निकालने के मामले में लाल सिंगी के किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
एमसी पार्क में प्रदर्शन करते गांव लाल सिंगी के किसान। संवाद
विज्ञापन
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों की जमीनों पर जबरन किया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव लाल सिंगी में जमीन से जबरन रास्ता निकालने के मामले में किसानों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकाला जा रहा। आरोप लगाया कि रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा किया और अब रास्ता निकाला जा रहा। उनकी जमीन में पुराने रिकॉर्ड में कोई रास्ता नहीं, जबकि नए कागजों में रास्ता निकाल दिया गया है। प्रशासन की ओर से धक्केशाही की जा रही है। लाल सिंगी गांव के रिकॉर्ड के कुछ दस्तावेज जिला मुख्यालय में भी उपलब्ध नहीं है। लोगों ने जहां-जहां जमीन खरीदी है उन्हें वहीं पर कब्जा दिया गया था, लेकिन अब नए रिकॉर्ड के हिसाब से किसानों को जहां पर उनकी जमीन का कब्जा है उनको वहां पर कब्जा न देकर कहीं और कब्जा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने बताया कि अधिकारियों की ओर से राजस्व विभाग के सचिव और हाईकोर्ट के आदेश को भी अनदेखा किया जा रहा है। लोगों की उनकी पुश्तैनी जमीनों पर कब्जा न देकर कहीं और कब्जा दिया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की जमीनों से जबरन रास्ता निकालना बंद नहीं किया और उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा नहीं रोका गया तो किसान एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन भी करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें