फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठियाड़ी और सिंगा के वार्ड हॉटस्पॉट सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कुठियाड़ी में वार्ड नंबर चार और सिंगा के वार्ड नंबर 6 को हॉटस्पॉट सूची से बाहर किया गया है। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत कुठियाड़ी के वार्ड नंबर चार मेें अंब-ऊना राष्ट्रीय उच्च मार्ग 503ए पर पड़ने वाले प्यारे लाल पुत्र शिव राम के घर से हरबंस लाल के घर तक और हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत सिंगा के वार्ड नंबर 6 के दमदियां दा मोहल्ला को ऊना की कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब यहां पर 10 जुलाई से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कुठियाड़ी के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत सिंगां के वार्ड नंबर 6 के दमदियां दा मोहल्ला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 25 जून को इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। इसके बाद कोविड-19 संक्रमित रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी व टेस्ट करने पर इस इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इन क्षेत्रों में 28 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाइंडिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें