फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड कोविड सेंटर में 78 मरीज हो चुके स्वस्थ

विज्ञापन
ऊना में खड्ड का कोविड केयर सेंटर। यहां 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना का कोविड केयर सेंटर खड्ड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वरदान बना है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की देखभाल, संतुलित आहार तथा मरीज की मजबूत इच्छाशक्ति के चलते अब तक यहां से 78 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

फिलहाल खड्ड में कोरोना संक्रमित 29 मरीज इलाज के लिए रखे गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए लगभग दो माह पूर्व खड्ड में कोविड केयर सेंटर बनाया था, ताकि प्रभावितों की उचित देखभाल की जा सके। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मरीजों का ध्यान रखती है। उनकी दिन में दो बार जांच की जाती है। सुबह 7.30 बजे तथा शाम 7:30 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर केंद्र में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करते हैं। उसी हिसाब से उन्हें दवा दी जाती है। केंद्र में डॉक्टरों के साथ-साथ स्टाफ नर्स तथा फार्मासिस्ट भी तैनात हैं। कोविड केयर सेंटर खड्ड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बारह-बारह घंटे की दो शिफ्ट में सेवाएं दे रहे हैं। कोविड केयर सेंटर खड्ड के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश ने कहा कि कोरोना की कोई दवा अभी तक नहीं बनी है। इसलिए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सहायक दवाएं दी जाती हैं। इसमें बी-कॉम्पलेक्स, विटामिन-सी तथा कैल्शियम शामिल हैं। मरीज के खान-पान पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मरीजों को प्रोटीन से भरपूर अंडे या पनीर वाली डाइट दी जाती है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को आयुर्वेद विभाग द्वारा तैयार किया क्वाथ या काढ़ा भी दिया जाता है। खड्ड केंद्र के इंचार्ज और पटवारी अरविंद कुमार ने कहा कि केंद्र में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज को जिला प्रशासन की ओर से रोजमर्रा की जरूरत का सामान दिया जाता है। भर्ती होते ही उन्हें बाल्टी, मग, टूथब्रश, टूथ पेस्ट, साबुन, तेल, तौलिया, चप्पल आदि दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए डाइट चार्च तैयार किया है। उसके अनुरूप खाना तैयार किया जाता है। पैकेटबंद खाना केंद्र के अंदर लगाए टेबल पर रख दिया जाता है। मरीज स्वयं उस टेबल से उठाकर खाना खाता है। कूड़े को कूड़ेदान में डाल देता है। केंद्र की नियमित रूप से साफ-सफाई होती है। चार सफाई कर्मचारी पहले से खड्ड में सेवाएं दे रहे हैं। अब तीन नए कर्मचारी रखे गए हैं। दिन में तीन बार केंद्र के अंदर की सफाई की जाती है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि केंद्र में लगभग 70 मरीजों को रखने की क्षमता है। साथ ही आवश्यकतानुसार क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। बरसात को देखते हुए इन्हें सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें