फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिले में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी लोगों को जागरूक करने के साथ सैनिटाइजर और मॉस्क वितरित कर रही है। वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर दे रहे हैं। इसके साथ लोगों को सामाजिक दूरी का महत्व भी समझा रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के सदस्य लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। अति आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में सदस्यों ने कुटलैहड़ टैक्सी ऑपरेटर यूनियन बंगाणा के सदस्यों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। साथ ही कोरोना नियमों की पालना करने का आह्वान किया। भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उससे हमें खुद ही बचना है। इससे लिए जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। हमेशा मास्क का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। अगर किसी को बुखार या कोरोना के लक्षण दिखाए देते हैं, तो तुरंत कोविड टेस्ट करवाएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों से आह्वान किया है कि गांवों में पहुंचने से पहले कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट सही होने पर ही गांवों में प्रवेश करें। आपातकालीन स्थिति में समिति के सदस्यों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर सोसायटी के कार्यालय सचिव नीरज ठाकुर, सदस्य अंकुश ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, प्रवीण शर्मा, पूजा, मोनिका, कृष्ण शर्मा, करण सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें