संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में शनिवार को प्रधानाचार्य सुमन वर्मा के मार्गदर्शन में कॅरिअर एवं गाइडेंस के तहत एकदिवसीय डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की शोधार्थी विनीता जरियाल रहीं। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स पर अपना ज्ञान सांझा किया।
आज के युग में देश-विदेश में आधुनिक तकनीक की मांग है और विद्यार्थियों को आधुनिकता के आधार पर ही अपना भविष्य तय करना है। वह खुद एक शोधार्थी हैं और इस तकनीक का उपयोग कर रही हैं। भविष्य में इस क्षेत्र में अपना योगदान देंगी। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान दोनों हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सोच समझ कर ही इस दिशा में काम करना होगा।