फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई की खिड़की तोड़ रिहायशी मकान में चोरी

विज्ञापन
कोटला कलां में चोरी के बाद विखरा सामान - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कोटला कलां गांव में वीरवार शाम खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। घर सेे करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, डायमंड रिंग और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार सतपाल सैणी निवासी गांव कोटला कलां ने बताया कि वीरवार को वह परिवार सहित घर से बाहर था।
विज्ञापन

रात के समय जब वह अपने घर पर आया तो रसोईघर की खिड़की टूटी हुई थी। घर के अंदर रखी अलमारी से किटी सेट, ईयररिंग की सात-आठ जोड़ियां जिनका वजन करीब 25 ग्राम था और एक डायमंड रिंग सहित करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 457 और 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कोटला कलां में चोरों ने तोडी घर कर खिड़की- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें