फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांगड़ा का शौर्य रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कर रहा मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
विज्ञापन

530 रन बनाकर पाया मुकाम, दस हजार पुरस्कार देकर किया सम्मानित

11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने का सपना देखा





संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले शौर्य रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हाल ही में ऊना जिला के नवोदय विद्यालय पेखुवेला खेल मैदान में अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 530 रन बनाकर कांगड़ा जिला के रक्कड़ गांव से संबंध रखने वाले उम्दा क्रिकेटर शौर्य के नाम मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला है। आयोजकों की ओर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने शौर्य को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 10000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। शौर्य के माता-पिता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। माता अलका और पिता अनिल के घर जन्मे शौर्य ने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने और इसमें कॅरिअर बनाने का सपना देखा। अब क्रिकेट के क्षेत्र में मुकाम की बुलंदियों को छू रहा है। गत वर्ष भी रणजी ट्रॉफी में खेलने से एक कदम पीछे रह गया था। इस बार शौर्य को रणजी ट्रॉफी में खेलने की पूरी उम्मीद है, जो सितंबर और अक्तूबर 2025 में होगी।
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में ऊना जिले में ही वनडे क्रिकेट का टूर्नामेंट होगा। इसके लिए शौर्य कड़ी मेहनत करने में जुट गए हैं। शौर्य ने डीपीएस से प्लस टू की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की है। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट के क्षेत्र में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा रही है। उन्होंने पिता अनिल कुमार को अपना प्रेरणा स्रोत बताया है। वह भारतीय अंडर-18 टीम में भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें